फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: लेनदेन को लेकर जमकर बवाल, दुकानों में तोड़फोड़ कर आग लगाने की कोशिश, कई घायल

Sat, 07 Sep 2019 03:46 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ जिले में थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र के पूर्वा इलाही बख्श में शनिवार को लेनदेन के विवाद में दो पक्षों के बीच बवाल हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों की तरफ से जमकर पथराव व फायरिंग हुई। इतना ही नहीं बल्कि बाइकों व दुकानों में तोड़फोड़ कर आग लगाने की भी कोशिश की गई। इससे बाजार में भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। वहीं मामले की जानकारी लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लाठियां फटकार लोगों को खदेड़ा। पुलिस ने मौके से एक दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन


ये है मामला
फिरोज नगर निवासी रईस अहमद की पूर्वा इलाही बख्श बाजार में कपड़े की दुकान है। रईस की दुकान के पास मूसा नाम ता व्यक्ति भी कपड़े की दुकान करता है। बताया गया कि रईस के मूसा पर कपड़े के पांच हजार रुपए बकाया हैं। रईस ने शनिवार को मूसा से अपने पैसे मांगे तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इस दौरान मामला बढ़ गया और दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। वहीं कुछ देर बाद दोनों ने अपने- अपने लोगों को बुला लिया। इसके बाद जैसे ही दोनों पक्ष के लोग पहुंचे तो बवाल हो गया। इस बीच दोनों पक्षों की ओर से जमकर लाठी-डंडे, पथराव और फायरिंग हुई। 

यह भी पढ़ें: हाईकोर्ट के आदेश पर बड़ी कार्रवाई... इस दौरान टीम पर पथराव और पांच कर्मचारी घायल, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें