फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा: अचानक भरभराकर गिरी स्कूल के कमरे की छत, मचा हड़कंप, सात बच्चे हुए चोटिल

Sat, 07 Sep 2019 01:32 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
स्कूल में एक कमरे की छत गिरने से कई बच्चे चोटिल हो गए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ जनपद में शनिवार को एक प्राइवेट स्कूल में कमरे की छत गिर गई। इस हादसे में छह-सात बच्चे चोटिल हो गए हैं। सभी बच्चों का चिकित्सक के यहां उपचार कराया जा रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम अमित कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। उधर, घटना की जानकारी लगने पर अभिभावकों के पैरों तले जमीन खिसक गई और वे स्कूल की ओर दौड़ पड़े। गमीनत रही कि इस हादसे में किसी बच्चे को गंभीर चोट नहीं लगी है। 

विज्ञापन


सरधना थाना क्षेत्र में दबथुआ के सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में रोजाना की तरह शनिवार सुबह बच्चे पढ़ने के लिए पहुंचे थे। स्कूल में पढ़ाई शुरू हुई ही थी कि अचानक दोमंजिला कमरे की छत भरभराकर गिर गई। इस में हादसे में करीब सात बच्चे चोटिल हो गए। सभी का इलाज स्थानीय चितित्सक के यहां कराया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें: यूपी: बरसात में भरभराकर गिरी मकान की छत, भीतर सो रहे परिवार ने भागकर जान बचाई
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि यह स्कूल दिल्ली बोर्ड की मान्यता लेकर एक किराए के मकान में संचालित है। मकान काफी पुराना है और मकान की दूसरी मंजिल पर बच्चे पढ़ रहे थे कि इसी बीच कुछ बंदर मकान की छत पर चढ़ गए और अचानक छत ढह गई। इस स्कूल में करीब 120 बच्चे पढ़ते हैं जिनमें से करीब सात बच्चों को चोट लगी। 

वहीं एसडीएम ने कार्रवाई करते हुए स्कूल प्रबंधक से स्कूल की मान्यता से संबंधित सभी कागजात मांगे हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें