फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ : बेकाबू होकर दौड़ी रोडवेज बस, 10 घायल, एक की मौत, नौ वाहन क्षतिग्रस्त

Thu, 25 Mar 2021 09:33 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में रानी मिल के सामने दर्दनाक हादसे में 10 लोग घायल हो गए। बताया गया कि नोएडा रूट की रोडवेज बस ने रॉन्ग साइड आकर कई वाहनों में टक्कर मार दी। इसमें छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन


दिल्ली रोड पर गुरुवार शाम रोडवेज बस बेकाबू होकर दौड़ी। बताया गया कि बस के ब्रेक फे ल हो गए और वह करीब 500 मीटर तक वाहनों को टक्कर मारते गलत दिशा में पहुंच गई। इस हादसे में नौ वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और 10 लोग घायल हुए। हादसे के बाद लोगों में भगदड़ मच गई।

कुछ लोगों ने बस चालक को पकड़ा और उसे जमकर पीटा। बस में तोड़फोड़ के साथ आगजनी का प्रयास किया गया। इसकी जानकारी लगते ही कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस ने घायलों को अलग-अलग हॉस्पिटल में भर्ती कराया। पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को खदेड़ा।

विज्ञापन

नोएडा डिपो की बस बृहस्पतिवार को यात्रियों को लेकर मेरठ भैसाली बस अड्डे पर आ रही थी। दिल्ली रोड स्थित मेट्रो प्लाजा के पास चालक ने बस पर नियंत्रण खो बैठा। बस ने पहले टेंपो में टक्कर मारी, फिर कार, तीन स्कूटी, ई-रिक्शा और ईदगाह चौराहे पर जाकर बस विपरीत दिशा में पहुंच गई।

कई वाहनों को टक्कर मारने के बाद बस रुक गई। बताया गया कि बस के ब्रेक फेल हो गए थे। गनीमत रही कि बस नहीं पलटी। बस के नीचे कई वाहन फंस गए। स्कूटी पर सवार एक युवक का हेल्मेट तक टूट गया। हादसे में दो महिलाओं सहित 10 लोग घायल हो गए। 

यह भी पढ़ें :  मेरठ: वन विभाग की टीम पर धारदार हथियारों से हमला, खेतों में घुसकर बचाई जान, वन दरोगा समेत कई घायल, हालत गंभीर

बेकाबू बस दौड़ाने पर गुस्साए लोगों ने बस चालक को पकड़ लिया। उन्होंने चालक की जमकर पिटाई कर दी। लोगों ने बस में तोड़फोड़ कर दी। बस में आग लगाने की भी कोशिश हुई। हादसे के चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस और अन्य लोगों ने घायलों को केएमसी और जिला अस्पताल हॉस्पिटल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

सीओ ब्रह्मपुरी, सीओ कोतवाली के साथ इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी, एसओ रेलवे रोड व देहली गेट थाने की पुलिस टीम पहुंची। पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को खदेड़ा। इसके बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर बस को अपने कब्जे में लिया। वहीं, शहर में शोर मच  गया कि दिल्ली रोड पर कई लोगों की जान चली गई।
 
तोड़फोड़ में यात्री भी घायल 
बस में तोड़फोड़ से कुछ यात्रियों को भी चोटें आईं। यात्रियों के शोर मचाने पर लोगों ने तोड़फोड़ बंद की। कुछ लोगों ने यात्रियों के उतरने के बाद भी बस पर गुस्सा उतारा। सीओ ब्रह्मपुरी अमित राय का कहना है कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। चालक भी हिरासत में है।

इस हादसे में बेकरी व्यापारी नीरज अग्रवाल निवासी सरस्वती लॉक ब्रह्मपुरी की मौत हो गई है। नीरज अग्रवाल अपने नौकर के साथ ही स्कूटी पर सामान लेने के लिए सदर बाजार जा रहे थे दिल्ली रोड स्थित मेट्रो प्लाजा के पास बेकाबू रोडवेज बस में उनकी जान ले ली नौकर की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।
 
हादसे में ये लोग हुए घायल 
पुलिस ने बताया है कि इस हादसे में आलिया पुत्री अमजद, अहद, रविंद्र अछरोंडा, हसे सिंह, हारून, आयुष गुप्ता, नीरज शर्मा, फरमान और हदय राम को अस्पताल में भर्ती कराया। बताया कि यह सभी लोग दुपाहिया और टेंपो में सवार थे। वहीं, होंडा  सिटी कार में गाजियाबाद का परिवार था। इस परिवार के सदस्यों को मामूली चोटें आईं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें