फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: खाड़ी देशों में फंसे मेरठ के कई परिवार, अपनों को सता रही फिक्र

विज्ञापन
☝️ बहरीन में फंसे शास्त्री नगर सेक्टर 11 निवासी फैसल के दोनों बेटे यूसुफ और आजम
विज्ञापन
ईरान पर अमेरिका और इस्राइल के संयुक्त आक्रमण के बाद खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों की सांसें अटकी हुई हैं। इनमें मेरठ के भी कुछ परिवार और छात्र-छात्राएं हैं। ईरान के अलावा इराक, बहरीन, संयुक्त अरब अमीरात और दुबई आदि खाड़ी देशों में मेरठ के लोग रहते हैं।
विज्ञापन

शास्त्री नगर सेक्टर-11 के रहने वाले अफजाल चौहान का परिवार इस समय बहरीन में है। उनके बेटे फैज की रविवार को बहरीन से दिल्ली की फ्लाइट थी जहां से उन्हें मेरठ आना था लेकिन युद्ध के हालातों के चलते उनकी फ्लाइट कैंसल हो गई। अफजाल चौहान के दूसरे बेटे फैसल, उनकी पत्नी रुकैया और फैसल के दोनों बेटों आजम और यूसुफ की फ्लाइट फिलहाल 10 मार्च को प्रस्तावित है। इस फ्लाइट को लेकर भी अभी असमंजस की स्थिति है।
वहीं, रामबाग कॉलोनी, जैदी फार्म, पूर्वा फैयाज अली, खैर नगर, कोटला और घंटाघर के इलाकों के कई परिवार भी ईरान, इराक और सऊदी अरब में फंसे हुए हैं। रामबाग कॉलोनी निवासी साबिर हुसैन के बेटे इमरान अपनी पत्नी आफरीन के साथ जियारतों के लिए ईरान और इराक गए हुए हैं। खैर नगर के आसिफ की सऊदी अरब के जद्दा शहर में नौकरी है। वह कंप्यूटर इंजीनियर हैं। इसके अलावा मेरठ तथा आस पास के कई छात्र ईरान यूनिवर्सिटी में धार्मिक शिक्षा हासिल करने के लिए गए हुए हैं। मेरठ के काफी जायरीन इस समय उमरा यात्रा पर सऊदी अरब गए हुए हैं। हालांकि अधिकतर लोगों का अपने परिजनों से फोन के जरिए संपर्क हो चुका है लेकिन सभी डरे हुए हैं और हवाई क्षेत्र खुलने पर जल्द से जल्द वापसी की तैयारी में हैं।

☝️ बहरीन में फंसे शास्त्री नगर सेक्टर 11 निवासी फैसल के दोनों बेटे यूसुफ और आजम

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें