फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा पर हरिद्वार से गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी में मारी टक्कर, 12 घायल

Wed, 13 Nov 2019 01:06 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर मंगलवार रात पचेंडा बाईपास के निकट ढाबे पर खाना खाने के लिए रुके दिल्ली के श्रद्धालुओं की गाड़ी में कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में 12 श्रद्धालु घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पांच को गंभीर अवस्था में मेरठ के लिए रेफर किया गया है।

विज्ञापन


नई दिल्ली के विभिन्न स्थानों से श्रद्धालु मंगलवार सुबह कार्तिक पूर्णिमा के स्नान के लिए 18 सीटर टेंपो ट्रेवर्ल्स गाड़ी से तीर्थनगरी हरिद्वार गए थे। देर रात करीब नौ बजे हरिद्वार से लौटते समय सभी श्रद्धालु हाईवे पर पचेंडा बाईपास के निकट स्थित गणपति ढाबा पर खाना खाने के लिए रुके थे। जैसे ही श्रद्धालु गाड़ी खड़ी कर उससे नीचे उतरने लगे, तभी पीछे से तेज रफ्तार से आए कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसा होते ही घटनास्थल पर श्रद्धालुओं की चीख पुकार मच गई। ढाबा कर्मचारियों ने तत्काल पुलिस को सूचना देते हुए क्षतिग्रस्त गाड़ी से घायल श्रद्धालुओं को बाहर निकालना शुरू कर दिया। 

नई मंडी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और 12 घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से पांच घायलों को गंभीर हालत के चलते मेरठ रेफर कर दिया गया है, जबकि अन्य को जिला अस्पताल में ही उपचार दिलाया जा रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: नेशनल हाईवे पर फॉर्च्यूनर चालक ने यूपी डायल-100 को उड़ाया, हेड कांस्टेबल सहित तीन घायल

विज्ञापन

सूचना मिलते ही शहर कोतवाल इंस्पेक्टर अनिल कपरवान और सिविल लाइन थाना प्रभारी समयपाल अत्री पुलिस टीम के साथ जिला अस्पताल पहुंच गए और घायल श्रद्धालुओं को यथासंभव उपचार दिलाया। उधर, हादसे के बाद आरोपी चालक कैंटर को छोड़ कर फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में ले लिया है।

हादसे में ये हुए घायल
1- सुनैना देवी पत्नी दरोगा प्रसाद, द्वारिका सेक्टर 19 नई दिल्ली
2- ललिता देवी पत्नी विवेकानंद  कुमार
3- राम सरिखन प्रसाद
4-सावित्री देवी पत्नी सुरेंद्र कुमार
5- गुन्नी देवी पत्नी रामपरिखन प्रसाद
6- नितीश पुत्र सुरेंद्र
7-आरती पुत्री दरोगा प्रसाद
8- किरण पत्नी हर्षवर्धन
9- अंश कुमार पुत्र हर्षवर्धन
10-आशीष कुमार
11- दरोगा प्रसाद
12- चालक अनिल कुमार पुत्र दिनेश, पंजाबी बाग

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें