उत्तर प्रदेश के शामली में जिला बदर गोकश को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। घटना में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं पुलिस की दो गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
सूचना पर कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और पुलिसकर्मियों को बचाया। घायल सिपाहियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत 30 लोगों को हिरासत में ले लिया। वहीं तकरीबन 90 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
मंगलवार देर रात थाना झिंझाना पुलिस ने ग्राम टपराना में एक जिलाबदर गोकश के यहां दबिश देकर उसे हिरासत में ले लिया गया। जिसे छुड़ाने के लिए आरोपी पक्ष के लोगों को सैकड़ों ग्रामीणों ने लाठी डंडे लेकर पुलिस पर हमला बोल दिया। लाठी लगने से कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं पुलिस के दो वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं।
सूचना पर कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और सिपाहियों को बचाकर ग्रामीणों को चेतावनी देते हुए शांत कराया। एसपी विनीत जयसवाल ने बताया कि मौके से जिलाबदर गोकश समेत 30 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
45 नामज़द और 80-90 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।