फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: शामली से गिरफ्तार इजहार के कई नजदीकी एटीएस के रडार पर, जल्द हो सकती है बड़ी कार्रवाई

Mon, 26 Jul 2021 01:19 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

इस मामले में एसपी सुकीर्ति माधव का कहना है कि कांधला का युवक जम्मू के थाने में दर्ज मुकदमे में वांछित था। उसी मामले में उसको गिरफ्तार कर टीम अपने साथ ले गई। इस मामले में जो भी कार्रवाई होनी है, वह जम्मू पुलिस ही करेगी।
विज्ञापन
इजहार को गिरफ्तार कर लेकर जाती टीम - फोटो : Amar Ujala Meerut
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर पुलिस और एटीएस की टीम ने उत्तर प्रदेश के कांधला के इजहार को पकड़ने के लिए एक दिन पेहले से ही जिले में पहुंचकर अपना जाल फैला दिया था। टीम ने आरोपी युवक की लोकेशन ट्रेस करने के बाद से गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि पकड़े गए युवक के संपर्क में रहने वाले नजदीकी लोगों की भी गोपनीय तरीके से जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर पुलिस और एटीएस की टीम ने शनिवार को कांधला निवासी इजहार उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया था। न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड लेकर टीम आरोपी को अपने साथ ले गई। टीम ने इजहार के खिलाफ जम्मू जिले के थाना गंग्याल में गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमे में वांछित होना बताया है। 

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जम्मू कश्मीर पुलिस और एटीएस की टीम पहले दिन शाम को जिले में पहुंच गई थी। उसने इजहार को पकड़ने के लिए अपना जाल फैैला दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके संपर्क में रहने वाले लोगों के बारे में गोपनीय तरीके से जांच पड़ताल की गई और उसकी लोकेशन ट्रेस कर शनिवार को कांधला से शामली पहुंचने पर उसे टीम ने दबोच लिया। टीम ने उसकी गिरफ्तारी मुखबिर की सूचना पर रोडवेज बस स्टैंड शामली से किया जाना बताया है। 

पकड़े गए युवक के संपर्क में रहने वाले लोगों की भी एटीएस और पुलिस टीम गोपनीय तरीके से जांच पड़ताल कर रही है। हालांकि स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि टीम के आने की जानकारी उन्हें शनिवार सुबह ही मिली थी। 

इस मामले में एसपी सुकीर्ति माधव का कहना है कि कांधला का युवक जम्मू के थाने में दर्ज मुकदमे में वांछित था। उसी मामले में उसको गिरफ्तार कर टीम अपने साथ ले गई। इस मामले में जो भी कार्रवाई होनी है, वह जम्मू पुलिस ही करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें