फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रदेश के कई बड़े नेता थे निशाने पर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पाकिस्तानी हैंडलर्स के इशारों पर काम करने वाले मॉड्यूल के निशाने पर टॉप तीन शहर थे। इसमें लखनऊ, गाजियाबाद और अलीगढ़ शामिल हैं। मॉड्यूल पहले इन शहरों में वारदातों को अंजाम देकर दहशत पैदा करता उसके बाद अन्य शहरों को निशाना बनाता।
विज्ञापन

एटीएस की पूछताछ में ये पूरी साजिश खुद आरोपियों ने कबूल की। प्रदेश के कई बड़े नेता गिरोह के निशाने पर थे। एटीएस को नेताओं के नाम भी आरोपियों ने बताए हैं। इसमें कई नेता अहम पदाें पर भी हैं। आरोपियों ने इन नेताओं की पूरी रेकी की थी। अब जब पाकिस्तानी हैंडलर्स इनको जैसे जैसे आदेश देते वैसे वैसे ये उसको अंजाम देते।
एटीएस के मुताबिक जो वीडियो आरोपियों ने भेजे उसके एवज में पाकिस्तानी हैंडलर्स ने उनको रकम भी दी। पूरी रकम ऑनलाइन दी गई। आरोपी साकिब ने क्यूआर कोड उनको भेजा था। उसके जरिये रकम भेजी जाती थी। फिर साकिब रकम का बंटवारा करता था। धीरे-धीरे वह नेटवर्क को बढ़ाने में जुटा था। आरोपियों के मोबाइल में अफ्गानिस्तान के भी नंबर मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें