फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- हापुड मार्ग पर हुआ हादसा, साथ घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लोहिया नगर थाना क्षेत्र में हापुड़ रोड पर नरहड़ा कट के पास बुधवार रात 9 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार फफूंडा निवासी युवक मनवीर उर्फ मोनू की मौत हो गई। हादसे के समय युवक अपने दोस्त उमेश के साथ बाइक से घर लौट रहा था। आरोपी चालक ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर मौके से भाग गया।

फफूंडा गांव निवासी मनवीर उर्फ मोनू मजदूरी का काम करता था। बुधवार रात वह अपने दोस्त उमेश के साथ बाइक से घर लौट रहा था। रात करीब 10 बजे जब वे हापुड़ रोड पर नरहड़ा कट के पास पहुंचे, तभी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मनवीर व उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां मनवीर की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मौके से भाग गया। पुलिस ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर थाने आ गई। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। हादसे के संबंध में जानकारी जुटाकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें