मेरठ..कंवलजीत..एलेक्जेंडर क्लब में स्नूकर प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाडी......संवाद
मेरठ। अलेक्जेंडर एथलेटिक क्लब में 10 से 17 जुलाई तक नोर्थ इंडिया ऑपन स्नूकर चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में मेरठ के मनोज ने क्वालिफाई कर लिया है। उन्होंने रविवार को खेले गए क्वालिफाइंग मुकाबले में समीर को हराकर अपना स्थान बनाया।
रविवार को क्वालिफाइंग मुकाबलों में पहला सेमीफाइनल मैच दानिश सैफी और समीर सैफी के बीच खेला गया। इसमें समीर ने 59-25, 55-01 से मुकाबला जीता और फाइनल में जगह बनाई। दूसरा सेमीफाइनल मैच मनोज और स्पर्श के बीच हुआ, जिसमें मनोज ने स्पर्श को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाईं। इस मैच में स्पर्श ने 47 प्वॉइंट का उच्चतम ब्रेक लगाया, जिसके लिए उन्हें अवाॅर्ड भी मिला। फाइनल मैच मनोज और समीर के बीच हुआ, इसमें मनोज ने समीर को 51-31, 61-09, 48-60 और 79-55 से हराकर फाइनल अपने नाम किया और 10 जुलाई से होने वाले टूर्नामेंट में जगह बनाई। इस दौरान आनंद अरोड़ा, संजय शर्मा, अंशुल अग्रवाल, अशोक रस्तोगी, अविनाश कपूर, एसएम चड्ढ़ा आदि मौजूद रहे।