फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंभे से उतरे करंट से गोवंश की मौत, ऊर्जा निगम पर भड़के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। रविवार को हुई तेज बरसात के दौरान कस्बे के दौराला रोड पर बिजली के खंभे में करंट उतर आया। खंभे के पास से गुजर रहे एक गोवंश की करंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने ऊर्जा निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस खंभे में करंट उतरा, उसमें ऊर्जा निगम द्वारा कुछ दिन पहले ही बरसात से सुरक्षा के लिए पॉलिथीन लपेटी गई थी। कांवड़ यात्रा को लेकर की गई इस तैयारी के बावजूद करंट उतरना विभाग की लचर व्यवस्था को उजागर करता है। लोगों ने सवाल उठाया कि जब सुरक्षा के नाम पर किया गया इंतजाम ही नाकाम साबित हो गया तो बाकी व्यवस्था कितनी सुरक्षित होगी। हादसे की सूचना मिलने के बावजूद उर्जा निगम का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे आक्रोशित लोगों ने निगम के खिलाफ विरोध जताया। एक्सईएन दुर्गेश कुमार जायसवाल का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। पॉलिथीन लपेटे जाने के बावजूद करंट आना गंभीर विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें