फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशवासियों को प्रेरणा देती है मन की बात: अरुण गोविल

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के जनप्रतिनिधियों और भाजपा नेताओं ने अलग-अलग स्थानों पर सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। भाजपा मेरठ महानगर के तत्वावधान में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं ने सुना। कार्यक्रम के बाद विभिन्न बूथों पर संगठनात्मक बैठकें हुई, इनमें जनसंपर्क, संगठन विस्तार तथा नवमतदाता पंजीकरण पर चर्चा की गई।
सांसद अरुण गोविल ने गंगानगर मंडल में शक्ति केंद्र सरस्वती शिशु मंदिर के अंतर्गत बूथ संख्या 404 पर कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री की मन की बात सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

का उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का मन की बात कार्यक्रम देशवासियों को प्रेरणा देने वाला एक सशक्त माध्यम बन चुका है। महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने फूलबाग मंडल के बूथ संख्या 92 पर कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम को सुना। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विधायक सोमेंद्र तोमर ने दक्षिण विधानसभा के बूथ संख्या 366 पर कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात सुनी। भाजपा नेता सुनील भराला ने दिल्ली रोड स्थित रानी मिल में मन की बात कार्यक्रम सुना। इस अवसर पर संजय शर्मा, ह्रदिक शर्मा, आर्यन शर्मा, रजत भारद्वाज, राजकुमार कौशिक, मोहित स्वामी, रजत जैन आदि उपस्थित रहे। कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने पटेल नगर मंडल के थापन नगर में कपिल शर्मा के प्रतिष्ठान पर मन की बात कार्यक्रम को सुना। इस अवसर पर अनुराग विश्नोई, सुनीता प्रजापति, विनीत विरमानी, विकास अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें