फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भाई को बचाने पहुंचे किशोर की कमर में घोंपा चाकू, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। किला खेवान मोहल्ले में रविवार को छोटे भाई को बचाने पहुंचे एक किशोर पर युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों के मौके पर पहुंचने पर आरोपी भाग गए। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

किला खेवान निवासी रिजवान के 13 वर्षीय अरहान ने बताया कि उसका छोटा भाई फरहान घर के बाहर खेल रहा था। आरोप है कि मोहल्ले के कुछ युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसकी जानकारी मिलने पर अरहान मौके पर पहुंचा और अपने भाई को बचाने का प्रयास किया। अरहान का आरोप है कि युवक फरहान को जबरन घसीटकर ले जा रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान एक युवक ने उसकी कमर में चाकू घोंप दिया। चाकू लगते ही वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना के दौरान शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल किशोर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेरठ रैफर कर दिया। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि घायल पक्ष की तहरीर पर जांच की जा रही है। जल्द आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-5
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें