फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: समीक्षा अधिकारी बनने पर मनीष शर्मा का स्वागत

विज्ञापन
माछरा। गाव कुआं खेड़ा में समीक्षा अधिकारी मनीष शर्मा का ग्रामीण फूलमाला से भव्य स्वागत करते हुए
विज्ञापन
माछरा। ब्लॉक क्षेत्र के गांव कुआं खेड़ा निवासी मनीष शर्मा द्वारा उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता का परचम लहराने के बाद गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत कर सम्मानित किया।
विज्ञापन


मनीष शर्मा ने बताया कि परीक्षा में उन्हें 133वीं रैंक मिली और उत्तर प्रदेश सचिवालय में समीक्षा अधिकारी के पद पर चयन हुआ। आदर्श इंटर कॉलेज पसवाड़ा से हाई स्कूल की परीक्षा पास की और और गांधी स्मारक देवनगरी इंटर कॉलेज परीक्षितगढ़ से इंटर पास किया। बीएससी एनएएस कॉलेज मेरठ से पास की। लोक सेवा आयोग की परीक्षा में प्रथम प्रयास में ही सफलता मिली। मनीष की दो बहनें हैं। माता गृहिणी हैं औी पिता सुरेश चंद्र शर्मा गांव में रहकर खेती बाड़ी का कार्य करते हैं। गांव में पहुंचने पर कुआं खेड़ा रहदरा के लोगों ने मनीष का फूलमाला से भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें