फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनचलों ने छेड़ा, युवती ने पुलिस चौकी पर चप्पल से जमकर पीटा

Thu, 13 Jul 2017 03:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
मनचले को को चप्पलों से पीटा
विज्ञापन
बाइक सवार दो मनचलों ने बुधवार शाम तेजगढ़ी चौकी के पास ई-रिक्शा से जा रही युवती से छेड़छाड़ कर दी। शोर मचाने पर पुलिस ने दोनों मनचलों को दबोच लिया। युवती ने तहरीर देने से मना करते हुए मनचलों को चौकी पर ही चप्पल से पीटा। बाद में वहां पहुंचे एक आरोपी के पिता ने भी उसकी जमकर खबर ली।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मेडिकल क्षेत्र निवासी एक युवती एक निजी फर्म में जॉब करती है। बुधवार शाम वह ई-रिक्शा से घर जा रही थी। तेजगढ़ी चौकी के पास पीछे से आए बाइक सवार युवकों ने  अश्लील टिप्पणी करते हुए युवती को थप्पड़ जड़ दिया। युवती के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने पीछा किया।
विज्ञापन

शास्त्रीनगर में छात्रा से छेड़छाड़

यूपी पुलिस
तेजगढ़ी चौराहे पर तेजगढ़ी चौकी इंचार्ज मुकेश कुमार चेकिंग कर रहे थे। भीड़ को पीछा दौड़ते देखकर पुलिस ने एक युवक को पकड़कर बाइक से गिरा लिया। जबकि दूसरा आरोपी बाइक लेकर भागा तो चौकी इंचार्ज ने उसे दबोच लिया। पुलिस के सामने ही भीड़ ने दोनों की पिटाई कर दी। पुलिस मनचलों को चौकी पर ले गई। इस बीच युवती ने फोन कर अपने परिजन बुला लिए।  पुलिस ने तहरीर मांगी तो युवती ने तहरीर देने के बजाय दोनों मनचलों की पिटाई की। चौकी इंचार्ज ने बताया कि दोनों आरोपी आदाब निवासी कमालपुर और इरशाद निवासी मेदपुर छात्र बताए गए। दोनों के खिलाफ पुलिस अपने स्तर से कार्रवाई करेगी। 

हापुड़ रोड स्थित एक कॉलोनी निवासी कक्षा 11 की छात्रा बुधवार दोपहर शास्त्रीनगर एल ब्लॉक स्थित एक स्कूल से घर जा रही थी। आरोप है कि शेरगढ़ी निवासी टिंकु ने छात्रा के साथ अश्लील हरकत कर दी। छात्रा के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। छात्रा ने बताया कि आरोपी एक माह से उसका पीछा कर रहा था। छात्रा के परिजनों ने कार्रवाई को लेकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर दी। एसओ नौचंदी का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें