फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: मां को दवा दिलाने लेकर आया युवक अचानक हुआ लापता, पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया

Sun, 29 May 2022 05:28 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

परमजीत घंटों तलाश की गई लेकिन वह नही मिल सका। ग्रामीणों ने परमजीत की गायब होने की सूचना थाना पुलिस को दी। तकरीबन 16 घंटे बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं लगा है। वहीं ग्रामीणों ने युवक की बरामदगी को लेकर थाने पर डेरा डाल दिया।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ से सटे हस्तिनापुर के गांव फतेहपुर प्रेम में एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। बताया गया कि युवक शनिवार की शाम को अपनी मां को लेकर दवाई दिलाने लिए तारापुर लेकर आया था। यहां पर वह मां से कुछ देर में लौट आने की बात कह कर चला गया लेकिन घंटों बाद भी वापस नहीं लौटा। परिजनों ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दी और युवक की तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। रविवार को परिजन सैकड़ों ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचे और पुलिस से युवक की बरामदगी की गुहार लगाई। पुलिस ने मामले में पूछताछ के लिए आधा दर्जन लोगों को उठाया है मामला की गहनता से जांच की जा रही है

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव फतेहपुर प्रेम निवासी परमजीत (35) पुत्र करनैल सिंह शनिवार की शाम करीब सात बजे अपनी माता को घर से दवाई दिलाने के लिए तारापुर स्थित एक प्राइवेट डॉक्टर के यहां पर पहुंचा था। मां को दवाई दिलवाकर वह कुछ देर में आने की बात कहकर निकल गया लेकिन वह नहीं लौटा। मां ने गांव में सूचना दी जिस पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें: Jamiat Convention: ज्ञानवापी मस्जिद समेत ये प्रस्ताव हुए पारित, मंच से गरजे मदनी, कहा-हमें पाकिस्तान जाने का मशविरा देने वाले खुद देश छोड़ जाएं
विज्ञापन


परमजीत घंटों तलाश की गई लेकिन वह नही मिल सका। ग्रामीणों ने परमजीत की गायब होने की सूचना थाना पुलिस को दी। थाना पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी लेकिन 16 घंटे बाद भी युवक का कोई सुराग न मिलने पर सैकड़ों ग्रामीणों के साथ परिजन थाने पर पहुंचे और थाने पर डेरा डाल दिया। ग्रामीणों ने लापता व्यक्ति की बरामदगी की गुहार लगाते हुए हंगामा किया। 

वहीं पुलिस ने इस मामले में क्षेत्र के गांव तारापुर निवासी दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। उधर, पुलिस की टीम बनाकर युवक की बरामदगी के लिए लगाई गई है। वहीं सैकड़ों ग्रामीण और परिजन थाने पर युवक की बरामदगी को लेकर थाने पर डटे हुए हैं। उनका कहना है कि जब तक लापता व्यक्ति का पुलिस पता नहीं लगा देगी, तब तक वह वापस नहीं जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें