फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ के खरखौदा में तीन वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, तनाव की स्थिति, आरोपी गिरफ्तार 

Tue, 24 Nov 2020 02:16 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

मेरठ से सटे खरखौदा में सोमवार को कांशीराम कालोनी में एक युवक ने पडोस में ही खल रही तीन बच्ची को छत पर ले जाकर दुष्कर्म का प्रियास किया। बच्ची के शोर मचाने पर मौके पर पहुंची मां व पडोसियों को देखकर आरोपी मौके से भाग गया। इस मामले में पीड़ित बच्ची की मां की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं बाद में मौके पर पहुंचे सीओ किठौर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


सीओ किठौर देवेश सिंह के अनुसार कांशीराम कालोनी में एक व्यक्ति का परिवार रहता है। व्यक्ति थ्रीव्हीलर किराए पर लेकर उसे चलाता है। वह प्रति दिन सुबह को घर से चला जाता है तथा शांम को देर तक घर पहुंचता है। उसके घर पर उसकी पत्नी व तीन बच्चे घर पर रहते हैं।

सोमवार को भी वह सुबह ही थ्रीव्हीलर लेकर घर से निकल गया। बिल्डिंग में दूसरी मंजिल पर रह रहे व्यक्ति की पत्नी घर में खाना बना रही थी तथा उसके तीनों बच्चे बिल्डिंग से नीचे उतरकर गली में खेल रहे थे। वहीं ग्राउंड फ्लोर पर रह रहे फरमान पुत्र बाबर अक्सर बच्चों के साथ खेलता रहता था। सोमवार को भी वह वहीं पर मौजूद था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगरर: गंग नहर में गिरी कार, एक युवती की मौत, दूसरी को राहगीरों ने बचाया, दो युवक लापता

विज्ञापन

आरोप है कि बाद में फरमान व्यक्ति की सबसे छोटी तीन वर्षीय बच्ची को उसी बिल्डिंग की खाली पडी छत पर ले गया तथा फरमान ने बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया। वहीं जैसे ही बच्ची जोर से चिल्लाई तो बच्ची मां व अन्य लोग बिल्डिंग की छत पर पहुंचे तो बच्ची को अर्धनग्न अवस्था में पाया। वहीं भीड को आता देख आरोपी मौके से भाग गया।

पहले पीड़ित पक्षों में बच्ची से दुष्कर्म की सूचना दी। जिसमें सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। जहां मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई। बाद में पीड़ित पक्षों ने बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास की तहरीर दी।

मामला एक समाज का व बिल्डिंग का होने के कारण तनाव की स्थिति बन गई। जहां बाद में स्वम् सीओ किठौर मौके पर पहुंचे तथा सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें