फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बागपत में युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 26 Sep 2019 12:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत/मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी के बागपत में अपराधियों को पुलिस का जरा भी खौफ नहीं हैं। यहां आए दिन अपराधी खुलेआम हत्या और लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। गुरूवार को जिले में दिन निकलते ही एक युवक की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर भी किया अतिक्रमण, खड़े किए होटल, मंडप और पेट्रोल पंप, बनाई अवैध पार्किंग

जानकारी के अनुसार बड़ौत के पांडव नगर निवासी विक्रांत (31) की अज्ञात बदमाशों ने दिनदहाड़े हत्या कर दी। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं घटना की जानकारी डायल 100 को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक की हत्या से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस के अनुसार मृतक मुजफ्फरनगर के भोराखुर्द गांव का रहने वाला है। परिवार के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है। हत्या को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए उनकी तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें