छत पर सो रहा व्यक्ति गोली लगने से घायल
सरधना। सलावा गांव में मकान की छत पर सो रहे एक वृद्ध को संदिग्ध परिस्थिति में गोली लग गई। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
सलावा निवासी 60 वर्षीय रामफल सोमवार रात अपने मकान की छत पर अकेला सोया था। देर रात अचानक गोली की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोगों में हड़कंप मच गया। वृद्ध की कनपटी से सटाकर गोली मारी गई। गोली किसने मारी यह पता नहीं चल सका। सूचना पर सलावा चौकी व सरधना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की, लेकिन गोली कैसे लगी यह स्पष्ट नहीं हो सका। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल के परिजन मंगलवार को थाने पहुंचे। उन्होंने बताया कि रामपाल मानसिक रूप से बीमार रहता है। उसे गोली या चोट कैसे लगी यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। थानाध्यक्ष लक्ष्मण वर्मा का कहना है कि रामपाल के परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर पर जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी।