फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: मामूली कहासुनी पर युवक ने छोटे भाई को दौड़ाकर तमंचे से मारी गोली, आरोपी फरार

Mon, 14 Dec 2020 09:40 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में सोमवार को आपसी विवाद के बाद भाई ने ही भाई की जान लेने की कोशिश की। मामूली कहासुनी के बाद बड़े भाई ने छोटे भाई को दौड़ा लिया और तमंचे से उस पर गोलियां बरसां दीं। गोली लगने युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन


जनपद के कोतवाली क्षेत्र में मोहल्ला चाहशीरी निवासी साहिल 19 व खुर्रम पुत्र राशिद सगे भाई हैं। सोमवार को साहिल घर से कहीं जा रहा था। रास्ते में उसके भाई खुर्रम ने उसे रोक लिया। दोनों में पहले किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इसके बाद खुर्रम ने तमंचे से साहिल पर गोली चला दी और फरार हो गया। 

मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। इसी बीच युवक के परिजनभी मौके पर पहुंचे। पुलिस पूछताछ में उन्होंने बताया कि रविवार रात को दोनों भाइयों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन


शहर कोतवाल राजेश सोलंकी के मुताबिक अभी घटना की तहरीर नहीं मिली है। भाई ने भाई को किसी बात के विवाद को लेकर गोल मारी है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस इस मामले में कार्रवाई करेगी। साहिल के हाथ व सीने पर छर्रे लगे हैं। उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें