फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : चारपाई पर सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार में पसरा मातम

Thu, 20 Sep 2018 10:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ शामली
विज्ञापन
घटना की जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के शामली में सोते हुए युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज घटना से इलाके में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच की। पुलिस न शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानें क्या था पूरा मामला:-
विज्ञापन


 
विज्ञापन

कांधला कस्बा के मोहल्ला खैल में चारपाई पर सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। सुबह पांच बजे परिजन जागे तो उन्हें वारदात का पता चला। जानकारी के मुताबिक तीस वर्षीय नाजिम अपने घर के आंगन में सो रहा था। इसी दौरान अज्ञात लोगों द्वारा उसकी हत्या कर दी गई। युवक की हत्या से परिवार में मातम पसर गया। घटना की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों का तांता लग गया।

ग्रामीणों ने वारदात की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ कैराना राजेश तिवारी के अनुसार घटना सुबह पांच बजे हुई है। चारपाई पर युवक का शव पड़ा मिला। उसे कनपटी से सटाकर गोली मारी गई है। हत्या क्यों की गई। इसकी वजह अभी साफ नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। इस संबंध में उचित कार्रवाई की जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें