वारदात को अंजाम देकर जहां आरोपी फरार हो गया वहीं युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया गया कि दोनों के बीच बूथ कैपचरिंग को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद आरोपी ने युवक को गोली मार दी। वहीं युवक की हत्या से ग्रामीण में आक्रोश फैल गया।
भारी संख्या में लोग गांव में इक्कठा हो गए और जमकर हंगामा किया। इस दौरान पथराव व फायरिंग भी हुई। एसपी देहात अविनाश पांडेय समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है जिसे देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।