फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिता: बिजनौर में सीओ ने बालिकाओं को दिए सुरक्षा के टिप्स 

Sat, 06 Jul 2019 04:55 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
Aprajita 100 million smiles - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर के किरतपुर में राजकीय कन्या इंटर कालेज में अपराजिता व वूमेन हेल्पलाइन द्वारा आयोजित बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान कार्यक्रम में सीओ नजीबाबाद महेश कुमार ने छात्राओं को सुरक्षा के टिप्स दिए। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्कूल आते समय रास्ते में छींटाकशी व छेड़खानी करने वाले मनचलों से बचाव के लिए वूमेन हेल्प लाइन नंबरों पर सूचना दी जाए। सूचना पर पुलिस तुरंत कार्रवाई करेगी। इससे मनचलों की हरकत से छात्राओं को बचा जा सकता है।
विज्ञापन

शनिवार को बस स्टैंड स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत छात्राओं को वूमेन हेल्पलाइन नंबर 1090,  100, एवं 181 के संबंध में जानकारी दी गई। सीओ महेश कुमार ने कहा कि कोई भी पीड़ित महिला, बालिका एवं  घरेलू हिंसा की शिकार महिलाएं उक्त नंबरों पर शिकायत दर्ज करा सकती हैं। 

हेल्पलाइन नंबरों पर दर्ज शिकायतों का तुरंत निस्तारण होगा। कार्यक्रम में है थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार, एंटी रोमियो स्क्वायड प्रभारी सुभाष धनकड़, वूमेन हेल्पलाइन की आभा कर्णवाल, महिला शक्ति केंद्र से आशू सिंह, प्रधानाचार्या आयशा सुल्ताना, कविता शर्मा, आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें