फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के खतौली में पत्नी की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार, परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 18 Oct 2020 11:21 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मौके पर पूछताछ करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के खतौली में बुढ़ाना रोड पर स्थित एक मकान में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी।  हत्या की सूचना पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक खालापार निवासी हाजी अब्दुल सलाम की लड़की खुशनुमा का निकाह 14 साल पहले बुढ़ाना रोड स्थित अब्दुल करीम के पुत्र फिरोज के साथ हुआ था। खुशनुमा के दो बच्चे महक और साकिर भी हैं। रविवार सुबह घर पर ही उसके पति ने खुशनुमा की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी पति फरार हो गया।

विज्ञापन

विवाहिता की हत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया।विवाहिता की हत्या की सूचना पर उसके परिजन भी मौके पर पहुंच गए  उन्होंने  हत्यारे के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया।  

पुलिस ने गुस्साए परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया। वहीं पंचनामा भर उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। सीओ शिव आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस जांच पड़ताल कर रही है तहरीर के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। हत्या का कारण अभीस्पष्ट नहीं हो पाया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें