फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: एनएचएआई पर 50 हजार का जुर्माना, ओवरब्रिज निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने पर हुई कार्रवाई

Sat, 17 Oct 2020 11:43 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

- प्रदूषण कम करने को शहर में पानी का छिड़काव कराया
- वायु सूचकांक मशीन को बंद कराया
- मैनुअल जांच में एक्यूआई 263 आया
विज्ञापन
NHAI - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण हवा जहरीली हो रही है। जिला रेेड जोन में पहुंच गया है, जिससे सांसों पर संकट आ सकता है। ऐसे में प्रदूषण कम करने के उपाय किए जा रहे हैं। प्रदूषण फैलाने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने खतौली में ओवरब्रिज निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने पर नेशनल हाईवे ऑफ अथारिटी (एनएचएआई) पर 50 हजार रुपये का जुर्माना किया है। शहर में वायु प्रदूषण कम करने के लिए कई स्थानों पर एंटी स्माग गन से पानी का छिड़काव कराया गया। 
विज्ञापन


भोपा रोड पर स्थित वायु सूचकांक मशीन ने शनिवार को एक्यूआई 357 दर्शाया, जिसे विभाग ने सही नहीं बताया। इस मशीन को कुछ समय से लिए बंद कर दिया गया। भोपा रोड और रेलवे रोड पर मैनुअल जांच की गई तो एक्यूआई 263 आया है।

क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अंकित सिंह ने बताया कि भोपा रोड पर रखी वायु सूचकांक मशीन पेड़ों से घिरी होने के कारण सही रिडिंग नहीं दे रही थी, जिस कारण उसे छह घंटे लिए बंद कराया गया। यहां पेड़ों की छटाई कराई गई। भोपा रोड और रेलवे रोड पर पानी का छिड़काव कराया गया। इसके बाद मैनुअल जांच की गई तो एक्यूआई 263 आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नेशनल हाईवे पर भ्रमण के दौरान खतौली कट पर ओवरब्रिज के निर्माण के दौरान ग्रीन कवर डाले बिना ही मिट्टी का भराव किया जा रहा था, वहां पर मिट्टी से धूल उड़ती मिली है। जिस पर एनएचआईए पर 50 हजार रुपये का जुर्माना किया गया है।

जिले में लागू हुआ ग्रैप
क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी अंकित सिंह ने बताया कि जनपद में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान(ग्रैप) लागू कर दिया गया है। इसमें नगर निकायों, एमडीए, एआरटीओ, एनएचएआई, पीडब्ल्यूडी आदि विभागों को भी प्रदूषण नियंत्रण और देखरेख की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सुबह के समय छा रही धुंध
वायु प्रदूषण के बढ़ने के कारण रात और सुबह के समय धुंध छा रही है। शनिवार सुबह भी भोपा रोड, रेलवे रोड, स्टेशन, शहर के शिव चौक आदि स्थानों पर स्माग दिखाया गया।
पाबंदी के बावजूद जलाया जा रहा है कूड़ा

वायु प्रदूषण को कम करने के लिए कूड़ा और पराली जलाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। बावजूद इसके शहर में लगातार कूड़ा जलाया जा रहा है। शनिवार को भी भोपा रोड पर कई स्थानों पर कूड़ा जलता हुआ दिखाई दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें