मंदिर में प्रेमी से रचाई शादी
महिला की हरकतों से नाराज मायके पक्ष ने उससे नाता तोड़ लिया। इसके बाद महिला ने अपने प्रेमी के साथ मंदिर में जाकर शादी कर ली और उसके साथ रहने लगी।
अब फिर बदला पति का रुख
करीब 10 दिन बाद इस मामले में नया मोड़ आ गया। पति का कहना है कि अब उसका अपनी पत्नी के प्रति फिर से प्रेम जाग गया है और वह उसे वापस चाहता है। उसने पुलिस से पत्नी को वापस दिलाने की गुहार लगाई है।
महिला प्रेमी के साथ रहने पर अड़ी
दूसरी ओर महिला ने साफ कहा है कि वह अपने पति के साथ नहीं, बल्कि अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि मामले में नियमानुसार जो भी कार्रवाई होगी, वह की जाएगी।