स्थानीय निवासियों का आरोप है कि पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई की, जबकि उसी व्यक्ति ने महिला के घर पर धारदार हथियार से हमला किया था, जिसे नजरअंदाज कर दिया गया।
मंदिर की आरती और लाउडस्पीकर को लेकर विवाद
गुरुवार को भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष डॉ. चरण सिंह लिसाड़ी, बिजेंद्र सिंह और पार्षद रामवीर सिंह धरनास्थल पर पहुंचे। कॉलोनीवासियों ने आरोप लगाया कि संबंधित व्यक्ति मंदिर में होने वाली आरती और लाउडस्पीकर का विरोध करता है। निवासियों का कहना है कि विरोध करने पर कॉलोनी के युवाओं को छेड़छाड़ के झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी जाती है।
पुलिस प्रशासन से शिकायत का आश्वासन
पूर्व महानगर अध्यक्ष ने पुलिस प्रशासन के रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा कि मामले की शिकायत एसपी सिटी से की जाएगी। उन्होंने कॉलोनीवासियों को निष्पक्ष जांच और न्याय का भरोसा दिलाया।