फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कृपया लाठीचार्ज न करें, मां की दवा लेने जा रहा हूं...', पुलिस के डर से बाइक पर पर्चा चिपकाकर हरिद्वार पहुंचा युवक

Sun, 05 Apr 2020 03:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
lockdown - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में लाॅकडाउन के बीच रविवार को एक अनोखा मामाला सामने आया। यहां एक युवक ने पुलिस के डर से अपनी स्कूटी पर एक पर्चा चिपका लिया, जिस पर लिखा था 'कृपया लाठीचार्ज न करें, मां की दवाई लेने जा रहा हूं।' पुलिस की सख्ती से बचने के लिए युवक की ये तरकीब काम आई और वह अपनी मां की दवा लेने के लिए सकुशल पहुंच गया। वहीं युवक के ऐसा करने के बाद इसकी तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं।

विज्ञापन


लॉकडाउन के दौरान सहारनपुर के लक्सर निवासी अनिल गुप्ता को अपनी मां की दवा लेने के लिए हरिद्वार जाना था। लेकिन बाॅर्डर सील होने के कारण दवा लेकर आना संभव नहीं हो पा रहा था। ऐसे में युवक ने हरिद्वार के डीएम कार्यालय में फोन कर पूछा कि उसकी मां की दवा खत्म हो गई है और उसे दवा लेने शहर आना है, लेकिन पुलिस बाॅर्डर क्राॅस करने वालों पर लाठीचार्ज कर रही है ऐसे में वह क्या करे?

डीएम कार्यालय से युवक को सलाह दी गई कि वह एक पर्चे पर यह लिख ले कि लाठीचार्ज न किया जाए, मां की दवा लेने जा रहा हूं। इस सुझाव पर युवक ने ऐसा ही किया और पर्चे पर लिखकर अपनी बाइक के अगले हिस्से पर चिपकाकर देहरादून रोड स्थित एक चिकित्सक के पास पहुंचा। युवक का कहना है कि ऐसा करने पर उसे पुलिस वालों ने नहीं रोका और उसे मां की दवा लेकर जाने में मदद की।
विज्ञापन


मॉरीशस से आई युवती को जांच के लिए ले गई टीम
उधर, लॉकडाउन से पहले मॉरीशस से लौटी शारदानगर क्षेत्र की एक युवती में कोराना जैसे लक्षण दिखने पर एहतियात के तौर पर उसे आइसोलेशन सेंटर में भर्ती कराया गया है। कोरोना सर्विलांस टीम की जांच में पता चला कि यह युवती 13 मार्च को यहां आ गई थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे जांच के लिए भिजवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें