फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder: भतीजे ने बलकटी से रेत डाला चाचा का गला, जंगल में मिला शव, दो दिन से लापता चल रहा था किसान

Tue, 20 Sep 2022 04:18 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के परतापुर में दो दिन से लापता चल रहे किसान की हत्या से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। बताया गया कि किसान के भतीजे ने ही हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। 
विज्ञापन
मृतक किसान का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के परतापुर में एक युवक ने अपनी चाचा की बलकटी से हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया। बताया गया कि किसान रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। इसी दौरान परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस में तहरीर दी थी। मंगलवार को किसान का शव जंगल में पड़ा मिला। वहीं सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इकला गांव निवासी किसान देवेंद्रर रविवार को घर से कूछ देर में आने की कहकर निकला था, इसके बाद वह घर नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद भी जब किसान घर नहीं आया तो परिजनों ने तलाश शुरू की। वहीं सोमवार को किसान की बहन ने अनहोनी की आशंका जताते हुए परिवार के ही कुछ सदस्यों पर शक जाहिर करते हुए पुलिस में तहरीर दी थी।

यह भी पढ़ें: Shamli: चेयरपर्सन और 17 सभासदों ने डीएम को दिया सामूहिक इस्तीफा, लगे थे ये आरोप
विज्ञापन


बताया कि रात 2:00 बजे तक विमला और देवेंद्र के बीच मोबाइल पर बात हुई, लेकिन उसके बाद देवेंद्र का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। सोमवार की सुबह तक भी देवेंद्र का मोबाइल ऑन न होने पर विमला अपने परिवार के साथ मेरठ पहुंची और परतापुर थाने में अपने भतीजे मोहित पर अपने भाई की हत्या का शक जताते हुए देवेंद्र की गुमशुदगी की तहरीर दी थी।

जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। इसी दौरान मंगलवार की सुबह देवेंद्र का खून से लथपथ शव छज्जूपुर गांव के जंगल में बरामद हो गया। देवेंद्र की हत्या गला रेत कर की गई थी और शव के सीने पर भी गहरी चोट के निशान थे। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आरोपी मोहित को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


वहीं, मृतक की बहन ने अपने भतीजे देवेंद्र और उसकी पत्नी आशा सहित भाभी राजेंद्री के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। विमला का कहना है कि उसके भाई का अपने भतीजे से 8 बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें