उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में 13 साल की नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी के परिजनों ने आरोपी युवक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
बेहट कोतवाली क्षेत्र के कलसिया गांव में एक युवक ने नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। मामले की जानकारी होने पर परिजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचे और युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराकर आरोप की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने पीड़ित बालिका को मेडिकल के लिए भेजा। वहींआरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी।