फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: पत्नी व दो बच्चों को छोड़कर शिक्षिका के साथ लिव इन में रह रहा था शख्स, कमरे में इस हाल में मिली लाश

Mon, 02 Dec 2024 09:54 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के पल्लवपुरम की पाॅश काॅलोनी अंसल टाउन में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे शख्स ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव कमरे में पंखे से लटका मिला।
विज्ञापन
आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के पल्लवपुरम की पाॅश काॅलोनी अंसल टाउन में लिव-इन रिलेशनशिप (सहमति संबंध) में शिक्षिका संग रह रहे नेक टिमकिया गांव निवासी मीडियाकर्मी दीपक शर्मा (43) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


शिक्षिका व लोगों ने जाली काटकर दरवाजा खोला और पुलिस को जानकारी दी। सीओ शुचिता सिंह का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराकर जांच की जा रही है।
पल्लवपुरम पुलिस के मुताबिक जानी थाना क्षेत्र के नेक टिमकिया गांव निवासी दीपक शर्मा एक न्यूज चैनल में काम करते थे। वे लगभग नौ साल पहले पत्नी व दो बच्चों में छोड़कर पल्लवपुरम क्षेत्र में रहने लगे थे। 

यह भी पढ़ें: UP: मेरठ में 12 करोड़ की शादी... दूल्हे को दिए 2.56 करोड़, जूता चुराई के 11 लाख और मस्जिद के लिए 8 लाख

विज्ञापन

सातवीं मंजिल पर किराए के फ्लैट में रह रहे थे दोनों
दीपक फिलहाल पल्लवपुरम क्षेत्र की अंसल टाउन काॅलोनी के रोज टावर की सातवीं मंजिल पर एक शिक्षिका के साथ किराए के फ्लैट में रह रहे थे। सोमवार देर शाम शिक्षिका फ्लैट पर पहुंची तो जाली का दरवाजा अंदर से बंद था और लकड़ी का दरवाजा खुला था।

काफी आवाज लगाने के बाद भी दरवाजा नहीं खोला। शोर सुनकर कॉलोनी के लोग व सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और जाली वाला दरवाजा काटकर अंदर घुसे। उन्होंने देखा कि पंखे से बंधी चुनरी के फंदे पर दीपक का शव लटका हुआ था। थाना पुलिस ने जांच के बाद बताया कि जानकारी मिली है कि दीपक पर गांव में कर्ज हो गया था। इसके बाद वह गांव छोड़कर यहां रहने लगे थे। 
विज्ञापन

असिस्टेंट प्रोफेसर की मौत, फ्लैट में बेड पर मिला शव 
सुपरटेक कॉलोनी में आईएचएम कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर अभिषेक (35) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दो दिन से बेटे से संपर्क न होने पर रविवार रात पिता फ्लैट पर पहुंचे तो दरवाजा नहीं खुला। पुलिस नेे दरवाजा तोड़ा तो प्रोफेसर का शव बेड पर पड़ा मिला। पुलिस मौत का कारण पता लगाने का प्रयास कर रही है।

अभिषेक एनएच-58 स्थित आईएचएम कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थे। सात वर्ष पहले अभिषेक की शादी कंकरखेड़ा निवासी कनिका से हुई थी। परिजनों के मुताबिक पिछले कुछ वर्षों से दंपती में विवाद चल रहा था, जिसके चलते कनिका मायके में रह रही थी।

पिता राजकुमार और अन्य परिजन सोफीपुर में रहते थे। राजकुमार ने बताया कि पिछले दो दिन से वह अभिषेक को फोन कर रहे थे, लेकिन संपर्क नहीं हो पा रहा था। वह रविवार देर रात बेटे से मिलने के लिए उसके फ्लैट पर पहुंचे। सीओ शुचिता सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा। जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें