युवकों की स्टंटबाजी के कारण सड़क पर जाम लग गया। युवक तेज गाने व तेजी से गाड़ी चलाते हुए निकल रहे थे, जिस कारण जान को खतरा देख अन्य वाहन सवार साइड में हो गए। स्कार्पियों गाड़ी के शीशे पर प्रधान जी लिख हुआ था। इस तरह की स्टंट बाजी देख कस्बे लोगों का कहना है कि पुलिस को ऐसे युवकों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
युवकों को न तो अपनी जान की परवाह है न दूसरों की जान की परवाह। इंचौली थाने के इंस्पेक्टर अपराध बृजमोहन सिंह का कहना है कि उनके संज्ञान में अभी ऐसा कोई मामला नहीं आया है। यदि, ऐसा है तो वीडियो की जांच कराकर युवकों पर कार्रवाई की जाएगी।