आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने इसरार पर घर में घुसकर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और अभी भी एक हॉस्पिटल में भर्ती है। पुलिस ने मामले में पीड़ित युवक के पिता की तहरीर पर आरोपी अफजाल, ताजिम, हन्नान, सलीम व गुलजार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने सुलेेमान की तहरीर पर घायल इसरार के साथ ही आकिल, नूर हसन, मोनू, आदिल व भोपा निवासी तौसीफ के खिलाफ भी क्रॉस केस दर्ज कर लिया।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस ने उनके बेटे की गंभीर हालत के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी करने के बजाय उनके इशारे पर घायल समेत उनके खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कर ली। इससे आरोपी लोग अब पूरे परिवार को खुलेआम धमकियां दे रहे हैं, जिससे उनकी जान-माल को गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है।
पुलिस की इस कार्यप्रणाली से क्षुब्ध पीड़ित नूर अली ने शनिवार को गांव से पलायन का एलान कर दिया। इसके साथ ही उसने अपने मकान पर यह मकान बिकाऊ है का पोस्टर भी चस्पा कर दिया है। पीड़ित पक्ष के गांव से पलायन की बात सामने आते ही थाना पुलिस बैकफुट पर आते हुए मामले से अपना पल्ला झाड़ने की कोशिश में लग गई है। इसके तहत अब आरोपियों द्वारा दर्ज कराए गए क्रॉस केस में लगे आरोपों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किए जाने की बात कही जा रही है।
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बीपी सिंह का कहना है कि उनके संज्ञान में आया है कि सुलेमान पक्ष द्वारा पीड़ित पक्ष पर लगाए गए आरोपों को बढ़ा-चढ़ाकर बताया गया है। इस संबंध में पीड़ित नूर अली को बता दिया गया है। पीड़ित पक्ष को धमकियां दिए जाने के मामले की भी जांच कराई जा रही है, जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पीड़ित पक्ष से बात कर उन्हें पलायन नहीं करने दिया जाएगा। सीओ भोपा राममोहन शर्मा का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में है। निष्पक्ष जांच करते हुए किसी भी निर्दोष को जेल नहीं भेजा जाएगा। पीड़ित पक्ष की हरसंभव मदद करते हुए उन्हें किसी भी हाल में गांव से पलायन नहीं करने दिया जाएगा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/