विधायक ने हाल जाना
तेजाब से झुलसी पीड़िता को देखने शनिवार को विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर आनंद अस्पताल पहुंचे। विधायक ने पीड़ित परिवार से भी बात कर पीड़िता को विशेष आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन देते हुए कहा कि आरोपियों पर पुलिस कड़ी कार्रवाई कर रही है।
इस दौरान गंगाराम, गुलफाम, राजपाल, महेंद्र सिंह, पप्पू गुर्जर, अमरीश चपराना, आयुश, अनिल, रोहित, रजनीश पंवार, राजेंद्र नागर मौजूद रहे। वहीं एसपी सिटी रणविजय सिंह का कहना है कि पीड़िता की हालत में सुधार हो रहा है। इलाज में खर्च की व्यवस्था प्रशासन द्वारा की जाएगी।
यह है सहायता का प्रावधान
एडीएम सिटी मुकेश चंद्र का कहना है कि तेजाब की घटना में मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी। तेजाब से 10 से 30 प्रतिशत तक झुलसने, चेहरे के ऊपर दो प्रतिशत या उससे अधिक झुलसने की स्थिति, नाक, कान और आंख के मामले में मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर तीन, पांच और दस लाख रुपये तक आर्थिक सहायता का प्रावधान है। एक लाख रुपये 15 दिन में और शेष धनराशि तीन माह के अंदर दी जानी है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/