फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: संदिग्ध हालत में फांसी पर लटका मिला युवक, हत्या-आत्महत्या में उलझा मामला

Thu, 15 Nov 2018 11:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
suicide crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के मेरठ से सटे एक कस्बे में एक युवक के संदिग्ध हालत में फांसी के फंदे पर लटका मिलने से सनसनी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


किठौर थाना क्षेत्र में मवाना रोड पर आज सुबह उस वक्त इलाके मेंबुधवार लोगों की भीड़ इक्टठा हो गई जब एक युवक का शव घर में फांसी पर लटका मिला। इस मामले में हत्या और आत्महत्या का संदेह जताया जा रहा है। 

जानकारी के अनुसार मेरठ के जाकिर कॉलोनी निवासी इस्लाम पुत्र इकबाल का निकाह आठ वर्ष पहले किठौर निवासी युवती से हुआ था। दोनों के पांच बच्चे हैं। वह फिलहाल अपनी पत्नी और बच्चों के साथ किठौर में ही रह रहा था। आज सुबह वह फांसी के फंदे पर झूलता मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर सीओ किठौर व थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। बताया गया है कि वह रात को अपने आंगन में सो रहा था और उसकी पत्नी व बच्चे अंदर कमरे में सो रहे थे। पुलिस के अनुसार हत्या का संदेह जताया जा रहा है। मृतक इस्लाम राज मिस्त्री था। मामले की जांच की जा रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं उसकी पत्नी के खिलाफ हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें