संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत
सरधना। मोहल्ला भाटवाड़ा में सोमवार सुबह एक अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। लोगों के मुताबिक पारिवारिक विवाद व आर्थिक तंगी से परेशान था।
मोहल्ला भाटवाड़ा निवासी 48 वर्षीय एक व्यक्ति मंदिर के पास मिठाई की दुकान करता था। लोगों के मुताबिक पिता व पत्नी की पहले की मौत हो चुकी है। व्यक्ति की चार बेटियां हैं। एक बेटी की शादी हो चुकी है। बताया कि लॉकडाउन में दुकान बंद थी। जिसके चलते वह आर्थिक हालत को देख परेशान था। वहीं, पारिवारिक विवाद भी बताया गया। सोमवार को व्यक्ति ने घर में आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बिना पुलिस सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पिता की मौत से तीनों बेटियों के की देखभाल करने को कोई नहीं है।