बागपत क्षेत्र के एक युवक ने पांच दिन पूर्व मौसेरे भाई के साथ मिलकर गुड़गांव की एक युवती के साथ आरिफपुर खेड़ी गांव में सामूहिक दुष्कर्म किया। रविवार को अपनी मां के साथ बिनौली थाने पहुंची युवती ने दोनों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
अंगदपुर गांव का एक युवक दिल्ली में किसी कंपनी में नौकरी करता है। कुछ दिन पूर्व उसकी गुड़गांव की एक युवती से फेसबुक पर दोस्ती हो गई। कुछ दिन बाद यह दोस्ती मिलने-जुलने तक पहुंच गई। मुलाकात का यह दौर चलता रहा। युवती एक दो बार युवक के गांव भी आई।
वहीं रविवार को अपनी मां के साथ बिनौली थाने पहुंची युवती ने अपने फेसबुक दोस्त अंगदपुर निवासी युवक और उसके मुजफ्फरनगर के मुकंदपुर गांव निवासी मौसेरे भाई पर 17 अप्रैल को आरिफपुर खेड़ी में बुलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
उधर, आरोपी युवकों के परिजनों ने युवती द्वारा झूठा फंसाने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि यह युवती पहले भी इसी तरह मुकदमा दर्ज करवा चुकी है। इंस्पेक्टर रवेंद्र यादव ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। युवती को मेडिकल परीक्षण के लिये बागपत भेजा गया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/