यूपी के बिजनौर में अश्लील मैसेज भेजने का विरोध करने पर एक युवक को लाठी-डंडों से पीटकर मार दिया गया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य पांच आरोपी अभी फरार हैं।
जानकारी के अनुसार शेरकोट थानाक्षेत्र के गांव मंधौर में व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजने के आरोप में एक युवक की पीटपीटकर हत्या कर दी गई। मरने वाला युवक सलीम (18) गांव के ही निजामुद्दीन का पुत्र था।
निजामुद्दीन गांव में ही साइकिल सुधारने का काम करता है। शनिवार की देर शाम निजामुद्दीन दुकान बंद कर घर आ गए तो उन्हें याद आया कि वह अपनी दवा दुकान पर छोड़ आए है। उन्होंने सलीम को दुकान से दवा लेने के लिए भेज दिया।
दुकान से लौटते समय सलीम को रास्ते में मोईनुउद्दीन मिल गया। वह पिछले कई दिनों से सलीम को मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेज रहा था, जिसको लेकर दोनों के बीच मारपीट हो गई।