फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरीद पर मेरठ में कड़े सुरक्षा इंतजाम, चार जोन में बंटा शहर, हर जगह आरएएफ व पीएसी का पहरा

Mon, 12 Aug 2019 11:25 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
ईद उल अजहा की नमाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बकरीद और सावन माह का आखिरी सोमवार एक ही पड़ने पर शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। एसएसपी का कहना है कि शहर को जार जोन में बांटा गया है। संवेदनशील क्षेत्रों के आरएएफ और पीएसी की ड्यूटी लगाई गई है। कैंट स्थित औघड़नाथ मंदिर पर भी कड़ा पहरा है। पुलिस ने रविवार देर रात में बस अड्डे, रेलवे स्टेशन, मॉल, सिनेमाघर और शहर में चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन


एसएसपी अजय साहनी ने रविवार को सभी एडिशनल एसपी और सीओ की मीटिंग ली और चौकन्ने रहने के निर्देश दिए। एसएसपी ने बताया कि शहर में सभी संवेदनशील क्षेत्रों में एसपी सिटी एएन सिंह सुरक्षा व्यवस्था देखने की जिम्मेदारी दी गई है।

एसपी देहात अविनाश पांडेय देहात में रहेंगे। सीओ कैंट औघड़नाथ मंदिर और सीओ कोतवाली हापुड़ रोड व हापुड़ अड्डा पर तैनात रहेंगे। कोतवाली, सिविल लाइन, ब्रह्मपुरी कैंट क्षेत्र को जोन बनाकर सीओ और मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा को लेकर पांच सीओ, 15 थाना प्रभारी, एक कंपनी आरएएफ, तीन कंपनी पीएसी, और 1200 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। कोतवाली, तीरगरान, गुदड़ी, हापुड़ अड्डा, देहलीगेट, लालकुर्ती, एल ब्लॉक, घंटाघर, बेगमपुल, मछेरान समेत 28 स्थानों पर फोर्स रहेगी। एसएसपी का कहना है कि 15 अगस्त तक सुरक्षा कड़ी रहेगी।

ऊंट की कुर्बानी पर होगी गिरफ्तारी
एसएसपी ने सभी थानेदारों को निर्देश दिए हैं कि 2015 के शासनादेश के अनुसार ऊंट की कुर्बानी प्रतिबंधित है। किसी भी कीमत पर ऊंट का कटान नहीं होने दिया जाएगा। ऊंट लाने और ले जाने पर गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। एसएसपी ने कहा कि सार्वजनिक स्थल, सड़क और मुख्य मार्गों पर कहीं भी पशुओं के अवशेष नहीं रखने दिए जाएंगे।

एसएसपी ने विशेष तौर से मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र में पैनी नजर रखने के निर्देश दिए। वहां ड्रोन से निगरानी के निर्देश दिए हैं। एसएसपी ने कहा कि सावन के आखिरी सोमवार पर भारी संख्या में श्रद्घालु जलाभिषेक के लिए जाते हैं। ऐसे में कहीं भी खुले में पशु का कटान नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें