फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: नशा मुक्ति केंद्र में युवक की पीट-पीटकर हत्या, चार दिन पहले हुआ था भर्ती, दो लोगों पर मुकदमा दर्ज

Tue, 21 Oct 2025 06:30 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के गंगानगर थाना क्षेत्र के अम्हेड़ा गांव में नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक के भाई की शिकायत पर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सीसीटीवी फुटेज में हाथ-पैर बांधने के दृश्य भी सामने आए हैं।

विज्ञापन
युवक की पीटकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के गंगानगर में अम्हेड़ा गांव के नशा मुक्ति केंद्र में चार दिन पूर्व ही भर्ती किए गए 42 वर्षीय व्यक्ति फ़ैमीद की पीट पीटकर हत्या करने का आरोप है। भाई की ओर से गंगानगर थाने में दो लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। फैमिद की पत्नी शाहीन की कैंसर से एक साल पहले मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन

भावनपुर थाना क्षेत्र के जेई नंगला निवासी फैमीद पनीर की सप्लाई का काम करते थे। परिजनों के अनुसार वह नशे के आदी हो गए थे। इसी के चलते उन्हें गंगानगर थाना क्षेत्र के अम्हेड़ा गांव स्थित सवेरा नशा मुक्ति केंद्र में 15 अक्टूबर को भर्ती कराया गया था।

यह भी पढ़ें: Meerut: ऊर्जा राज्यमंत्री के नाम पर पुलिस की मौजूदगी में गुंडागर्दी, छात्रों को पीटा, सड़क पर नाक रगड़वाई

विज्ञापन

भाई असर चौहान के मुताबिक 20 अक्टूबर की सुबह 5 बजे उन्हें जानकारी दी गई कि उनके भाई फ़ैमीद की मौत हो गई है। जब वह पहुंचे तो भाई मृत अवस्था में था। नशा मुक्ति केंद्र संचालक सुनील और उसके साथी अरविंद ने बताया कि रात में वह बेकाबू हो रहा था। जिससे उन्होंने उसके हाथ पैर बांध दिए और चेहरे पर कपड़ा ढक दिया, जिससे शोर न करे।

आवाज न आने पर उसे देररात नजदीकी आसाराम अस्पताल में ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने नशा मुक्ति केंद्र पर हंगामा किया। पुलिस ने उन्हें किसी तरह शांत कराया। सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज देखी गई है।

 

फुटेज में हाथ पैर बांधते दिख रहे लोग
19 अक्टूबर की रात करीब 1 बजे फुटेज में बेड पर लेटे फ़ैमीद के चार लोग पैर और हाथ बांधते दिख रहे हैं। हाथ पैर बांधते के बाद वह मुंह पर भी कपड़ा बांध देते हैं। कुछ देर बाद फ़ैमीद के शरीर में हलचल नहीं होती दिखाई पड़ती। 

कमरे सोते दिख रहे कई लोग 
सवेरा नशा मुक्ति केंद्र में जिस कमरे में वह घटना हुई उस करने में वहां रह रहे करीब 12 लोग सोते हुए दिख रहे हैं। इनमें से दाएं ओर साइड पर नीचे से तीसरे साइड पर फ़ैमीद सोता हुआ दिख रहा है। जिसके हाथ पैर और मुंह बंधे हैं। 

 
विज्ञापन

पत्नी की हो चुकी कैंसर से मौत, अब थे गए पांच बच्चे
भाई असर के मुताबिक फ़ैमीद की पत्नी शाहीन की 1 साल पहले ही कैंसर से मौत हो चुकी है। फ़ैमीद ही चार बेटी और एक बेटे का ख्याल रखते थे। बाकी वह छह भाई बहनों में दूसरे नंबर के थे। घर में पिता नूरमोहम्मद खेती करती हैं, मां अमीर बानो गृहणी है। 15 अक्टूबर को ही उन्हें नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया। 19 अक्टूबर की देर रात चार लोगों ने हत्या कर दी। जिसमें दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

दो लोगों पर हत्या का मुकदमा
गंगानगर थाना पुलिस ने  सुनील निवासी शिवलोक कॉलोनी और अरविंद निवासी सैनी, इंचौली को  गिरफ्तार कर लिया। दोनो के खिलाफ बीएनएस 103(1) में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, परिजनों के मुताबिक हत्या के चार लोग शामिल है। अभी दो लोगों की गिरफ्तारी बाकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें