पीड़िता के अनुसार, उसने एलएलएम की पढ़ाई जारी रखने की इच्छा जताई तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। बाद में जब उसने मायके से स्कूटी लाकर दी, तब भी दहेज की मांगें खत्म नहीं हुईं।
संगीता ने बताया कि 16 मार्च को आरोपियों ने उसकी पिटाई कर उसे जान से मारने का प्रयास किया। इसी दौरान उसका नंदोई आशीष, जो खुद को लोकसभा अध्यक्ष का पीए बताता है, ससुराल वालों को उसे नुकसान पहुंचाने के लिए उकसाता रहा।
पीड़िता ने परिजनों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। एसएसपी के आदेश पर बागपत पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।