फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पंचायत का तुगलकी फरमान, पिलर से बांधकर युवक पर दनादन बरसाए डंडे, देखें क्या था कुसूर

Mon, 07 Jan 2019 04:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
vedio viral
यूपी के सहारनपुर में एक युवक को टिक टॉक वीडियो बनाना महंगा पड़ गया। जी हां मोबाइल फोन से बनाई गई वीडियो में गांव की युवती का फोटो इस्तेमाल करने के शक में युवक को थमले (बरामदे का पिलर) से बांधकर पिटाई की गई। इस पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद काफी हंगामा हो गया।

हालांकि वीडियो दो दिन पुराना बताया जा रहा है, जिसमें युवक पर लाठी बरसाई जा रही हैं। युवक के पक्ष में कुछ युवकों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामला जानकारी में नहीं है, जांच कराई जाएगी। 
विज्ञापन

2 of 6
vedio viral
यह मामला बेहट कोतवाली क्षेत्र के गांव ताजपुरा का बताया जा रहा है। आरोप है कि युवक ने मोबाइल फोन से अपनी आवाज में गाने की वीडियो बनाई, जिसकी बैकग्राउंड में एक युवती का फोटो इस्तेमाल किया गया। वह फोटो गांव की ही युवती का था। मालूम चला है कि दो दिन पूर्व इस मामले को लेकर कुछ लोगों ने पंचायत की और फिर युवक को भी बुला लिया।
विज्ञापन

3 of 6
vedio viral
वीडियो में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि दो लोगों ने युवक के थमले के दोनों ओर हाथ पकड़ रखे हैं, जबकि एक बुजुर्ग लाठी से उसकी पिटाई करता है। इसके बाद दूसरा व्यक्ति बेरहमी से युवक पर लाठी बरसाता है।

 

4 of 6
vedio viral
युवक की पिटाई के दौरान वह बोलता है कि तुझे गांव की इज्जत की जरा भी परवाह नहीं है। वहीं, एक व्यक्ति कहता है कि वीडियो डिलीट कैसे होगी, यह बता। युवक की पिटाई के दौरान काफी भीड़ वहां पर जमा है।
विज्ञापन

5 of 6
vedio viral
वहीं, मामले के विरोध में पीड़ित पक्ष के लोगों ने आरोपी पक्ष के लोगों के खिलाफ सड़क पर प्रदर्शन कर पुतला फूंका। युवक के पक्ष में आए लोगों में आशु चौधरी, शोएब, इब्राहिम, अनस, इकलाख औ शादान का कहना है कि युवक को बेरहमी से पीटने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उधर, बेहट कोतवाली प्रभारी निरीक्षक छोटे सिंह का कहना है कि घटना उनके संज्ञान में नहीं है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
vedio viral
वायरल वीडियो के बारे में जानकारी नहीं है। यदि किसी ने कानून हाथ में लेकर युवक को इस तरह पीटा है, तो ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। मामले की जांच कराई जाएगी। - विद्यासागर मिश्र, एसपी देहात  

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें