फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: बच्चा चोरी के शक में युवक को पीटा, गिरोह की अफवाह से बच्चों को स्कूल से वापस लाए अभिभावक

Thu, 22 Aug 2019 01:59 PM IST
Dimple Sirohi न्यज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बच्चों को स्कूल से वापस लाते अभिभावक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के बागपत जिले में गुरुवार को बच्चा चोरी के शक में एक युवक की लोगों ने जमकर धुनाई कर डाली। जानकारी लगने पर सपा नेता ने युवक को लोगों की भीड़ से बचाकर अपने घर में बंद कर दिया।
विज्ञापन


वहीं बच्चा चोर गिरोह के शहर में सक्रिय होने की अफवाह फैल गई जिसके बाद कई अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल से वापस ले आए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है। मामले की जांच की जा रही है। 

बीजेपी सांसद सत्यपाल सिंह बोले, 'अदालत के आदेश के बाद चिदंबरम का ऐसा व्यवहार सही नहीं'
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शहर की माता कॉलोनी में बच्चा चोरी के शक में एक युवक को भीड़ ने जमकर पीटा। युवक को पिटता देख सपा नेता शकील अहमद जानकारी करने पहुंचे और युवक को भीड़ से छुड़ाकर अपने घर में बंद कर दिया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस व बच्चों को स्कूल से वापस लाए अभिभावक - फोटो : अमर उजाला
मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक से पूछताछ की और उसे लेकर कोतवाली पहुंची। इस दौरान जैसे ही पुलिस ने युवक को अपने वाहन में बैठाया भीड़ ने उसे पुलिस की गाड़ी से भी खींचने की कोशिश की और उसमें फिर से दो-चार थप्पड़ जड़ दिए।

हालांकि पुलिस जल्द ही उसे वहां से लेकर रवाना हो गई। पुलिस के अनुसार आरोपी युवक अमीनगर सराय का रहने वाला है। पूछताछ में उसने अपना नाम प्रवीण बताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नकली पेट्रोल-डीजल: हरियाणा-पंजाब तक फैला नेटवर्क, परतापुर-टीपीनगर इंस्पेक्टर पर गिरी गाज

उधर इस प्रकरण के बाद शहर में बच्चा चोर गिरोह के होने की फवाह फैल गई जिसके बाद कई माता पिता अपने बच्चों को वापस लाने के लिए स्कूलों में पहुंच गए। शिक्षकों के समझाने पर भी अभिभावक नहीं माने और बच्चों वापस घर ले आए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें