शादी समारोह में बना वीडियो
जानकारी के अनुसार गांव मुक्तेश्वरा में एक बरात आई हुई थी और उसी दौरान तंदूर पर रोटियां बनाई जा रही थीं। इसी दौरान किसी ने युवक का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और कार्रवाई की मांग की।
आरोपी की पहचान कर पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस जांच में आरोपी की पहचान नसीमुद्दीन निवासी मोहल्ला सलावत खेल, कस्बा शाहजहांपुर, थाना किठौर जनपद मेरठ के रूप में हुई। क्षेत्राधिकारी वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।