फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नाबालिग को ब्लैकमेल करने के आरोपी को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती कर नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ करने, अश्लील फोटो सोशल साइट्स पर अपलोड करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने के आरोपी सोहेल को परतापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। रविवार को आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

थाना पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र की रहने वाली कक्षा आठ की नाबालिग छात्रा ने परिजनों के साथ थाने में तहरीर देते हुए बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से एक युवक से दोस्ती हो गई थी। कुछ समय बाद युवक ने उसे परतापुर तिराहे पर मिलने के लिए बुलाया लेकिन छात्रा ने आने से मना कर दिया। इस पर आरोपी भड़क गया और फोन पर गाली-गलौज करने लगा।
आरोप है कि इसके बाद युवक ने सोशल मीडिया से उसके फोटो डाउनलोड कर अश्लील तस्वीरें तैयार की और फिर उसे ब्लैकमेल करने लगा। आरोपी ने छात्रा को धमकी दी कि यदि वह मिलने नहीं आई तो वह तस्वीरों को वायरल कर देगा। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर सोशल मीडिया अकाउंट से आरोपी की पहचान की ओर उसे हिरासत में ले लिया। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि आरोपी सोहिल खान निवासी पलवल हरियाणा हाल निवासी गुरुग्राम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें