फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: थाने से भागा आकाश का हत्यारोपी, पुलिसकर्मियों में मचा हड़कंप, तलाश में छाना जंगल

Thu, 19 May 2022 10:27 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के सुरूरपुर थाने में गुरुवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब हिरासत में लिया गया हत्या का एक आरोपी थाने से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जंगल में कॅम्बिंग कर रही है।
विज्ञापन
Policr - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ जनपद में सरूरपुर थाने से पुलिस को चकमा देकर अरविंद नाम का युवक भाग गया। बताया गया कि अरविंद ने आकाश की हत्या करना कबूल लिया था। पुलिस ने सरूरपुर और आसपास के गांव के जंगल में कांबिंग की, लेकिन अरविंद का सुराग नहीं लगा। पुलिस का दावा है कि आकाश की हत्या अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी। 
विज्ञापन


सरूरपुर करनावल संपर्क मार्ग पर नौ मई 2022 को सरूरपुर निवासी आकाश पुत्र सुरेंद्र का शव पेड़ पर लटका मिला था। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया और थाने में जाहिद, शेरू समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच की। उसके बाद आकाश के पड़ोस की महिला, गहलौता बिनौली निवासी अरविंद व सरधना के दौलतपुर गांव निवासी आकाश को बुधवार रात पकड़ लिया था।

यह भी पढ़ें: Communal Tension: अब मेरठ में तनाव, मस्जिद के सामने कुआं पूजन को लेकर आमने-सामने आए दो समुदाय, थाने में हाथापाई की नौबत
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक अरविंद ने पूछताछ में आकाश की हत्या करना कबूल कर लिया। उसने बताया कि महिला से उसके संबंध है और आकाश भी उससे नजदीकियां बढ़ा रहा था। इसलिए मैंने उसे मार डाला, जबकि महिला ने अरविंद से संबंध होने तो बताए, लेकिन आकाश से कोई बात न होना बताया।
विज्ञापन


आकाश की हत्या के मामले में अरविंद को पूछताछ के लिए सरूरपुर थाने लाया गया था। उसने हत्या करना बताया था, लेकिन साक्ष्य नहीं मिले। आकाश के परिजनों ने अरविंद को मुकदमे में नामजद नहीं कराया था। वह थाने से भाग गया है। पुलिस जल्द उसे पकड़कर पूछताछ करेगी। आरोपी होगा तो जेल जाएगा। - केशव कुमार, एसपी देहात
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें