फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हर-हर गंगे के उद्घोष से गूंजने लगा मखदूमपुर और गढ़ गंगा घाट

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मखदूमपुर और गढ़मुक्तेश्वर में गंगा किनारे का दृश्य भव्य और दिव्य परिलक्षित हो रहा है। कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले में हर-हर गंगे के उद्घोष और वैदिक मंत्रों की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो गया है। परिवारों के सभी सदस्य एक-एक सप्ताह के लिए गंगा किनारे डेरा डालकर गंगा पूजन के लिए पहुंच गए हैं। मां गंगे के बजते धार्मिक गीत और मेलों में सजी दुकानें व झूले, लाइटों की रोशनी से जगमग मेला श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहा है। 15 नवंबर को पूर्णिमा गंगा स्नान है। इस दिन लाखों श्रद्धालु गंगा स्नान करके अपने पितृों की आत्मा की शांति के लिए दीप दान करेंगे।
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक गंगा स्नान मेले में पश्चिम उप्र, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा आदि प्रदेशों से भी लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। भाई दूज के बाद गढ़ गंगा किनारे पर श्रद्धालुओं का बसेरा शुरू हो गया था। मेले में दुकानों के अलावा मनमोहक तंबू लगाए गए हैं। साधु-संतों के अखाड़े और सरकारी विभागों की प्रदर्शनी भी लगी हैं।

प्राचीन संस्कृति की पहचान है गंगा स्नान मेला : खटीक
हस्तिनापुर। उप्र सरकार के राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेला हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान है। हस्तिनापुर और मखदूमपुर में गंगा मेले का इतिहास प्राचीन है। हिंदू धर्म की आस्था से जुड़ा यह बड़ा पर्व है और इस मेले में हर परिवार के लोग पहुंचते हैं।
विज्ञापन

यह संदेश उन्होंने सोमवार को मखदूमपुर में गंगा मेले के मुख्य द्वार पर फीता काटकर और नारियल फोड़कर मेले का उद्घाटन करते समय दिया। मेरठ जनपद के मखदूमपुर में गंगा किनारे लगाए गए गंगा स्नान मेले के उद्घाटन अवसर पर वैदिक मंत्रों का उच्चारण और गंगा का दूध से अभिषेक किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, बिजनौर सांसद चंदन चौहान, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष विमल शर्मा और जिलाधिकारी दीपक मीणा ने संयुक्त रूप से पूजन किया। गंगा आरती व पूजन पंडित हरिओम शर्मा ने कराया। सभी ने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए की गई सुविधाओं का भी जायजा लिया।
जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी ने कहा कि मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी पुलिस बल तैनात है। प्रशासनिक अधिकारियों के कैंप भी लगाए गए हैं। मेले में सुरक्षा की दृष्टी से कैमरे लगाए गए हैं। गोताघोर, नांव, पिंक शौचालय, महिलाओं के लिए अलग से स्थान, घाट, प्रकाश की व्यवस्था की गई है। मेले को भव्य बनाने के प्रयास किया गया है। कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेला 11 से 15 नवंबर तक चलेगा।


सादी वर्दी में तैनात रहेंगे महिला व पुरुष पुलिसकर्मी
गंगा मेले में असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए सादी वर्दी में महिला व पुरुष पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। जो हर व्यक्ति पर नजर रखेंगे। मेले में पुलिसकर्मी और महिला पुलिसकर्मी स्नान घाट पर 24 घंटे तैनात रहेंगे। कंट्रोल रूप में लगी सीसीटीवी स्क्रीन के माध्यम से ही असामाजिक तत्वों की पहचान कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें