फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात माह: 900 वाहनों का किया चालान, बीस वाहन किए सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। यातायात माह में लगातार यातायात पुलिस नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। सोमवार को 900 वाहनों का चालान किया गया, जबकि बीस वाहन सीज किए गए। इसके अलावा 55 ई-रिक्शा को भी सीज किया गया है, जो बिना रूट नंबर और स्टीकर के चल रही थी। यातायात के नियमों के प्रति छात्र-छात्राओं को जागरुक किया गया।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी विनय कुमार शाही ने बताया कि डीएमजी गुरुकुल इंटर कॉलेज में यातायात जागरुकता कार्यशाला और शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें 1400 छात्र-छात्रओं को यातायात नियमों, सड़क संकेतकों और ड्राइविंग लाइसेंस आदि के बारे में जानकारी दी गई। बच्चों को सड़क सुरक्षा शपथ भी ग्रहण कराई गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पूरे शहर में अभियान चलाया गया। इसमें 900 चालान किए गए। बिना हेलमेट, ट्रिपलिंग, ड्राइविंग लाइसेंस, काली फिल्म लगाने वाले वाहन चालक शामिल हैं। कागजात न होने पर 20 वाहनों को सीज किया गया। 55 ई-रिक्शा सीज की गई। विनय शाही ने बताया कि यह अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें