फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: मेजर शुभम सैनी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, देहरादून में हुई घटना, गांव में शोक की लहर

Sat, 17 Jan 2026 08:44 PM IST
प्रत्युष शर्मा न्यूज़ नेटवर्क, संवाद एजेंसी, मेरठ

सार

रोहटा ब्लॉक के गांव घसौली के रहने वाले मेजर शुभम सैनी की शनिवार को देहरादून चकराता मार्ग पर सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई, जिसकी सूचना पर गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। रविवार को मेजर शुभम सैनी का पैतृक गांव घसौली में ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
सड़क हादसे में मेजर शुभम सैनी की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के रोहटा ब्लॉक क्षेत्र के गांव घसौली निवासी 27 वर्षीय मेजर शुभम सैनी की शनिवार को देहरादून चकराता मार्ग पर सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। मेजर की मौत की सूचना मिलने पर गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मेजर का शव रविवार को गांव में लाकर अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दें कि गांव घसौली निवासी सेवानिवृत सूबेदार सत्येंद्र सैनी का पुत्र शुभम सैनी सन 2019 में कमीशन के द्वारा आर्मी में लेफ्टिनेंट के पद पर भर्ती हुआ था। उसके बाद वह पदोन्नति कर मेजर बन गये, जो हाल में चकराता देहरादून में मेजर के पद पर तैनात थे। शनिवार की दोपहर को शुभम सैनी किसी कार्य से चकराता से देहरादून मुख्य मार्ग से जा रहे थे। इस बीच मार्ग पर किसी वाहन को बचाने के चक्कर में उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी और शुभम सैनी गंभीर रूप से घायल हो गये। वहीं से गुजर रहे राहगीरों ने मेजर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक मेजर की सूचना जब गांव में पहुंची तो गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का जहां रो-रो कर बुरा हाल है वहीं गांव के गणमान्य लोग मेजर के परिजनों को ढांढस बंधा रहे हैं। मेजर का शव पोस्टमार्टम के बाद देर रात में गांव में पहुंचने की संभावना है। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

रविवार सुबह होगा अंतिम संस्कार

मेजर शुभम सैनी के शव को शनिवार देर रात गांव में लाया जाएगा, जिसके बाद रविवार सुबह गांव में मेजर को भावभीनी श्रद्धांजलि दी जाएगी, जिसके बाद मेजर का अंतिम संस्कार किया जाएगा।


तीन भाई-बहनों में सबसे प्यारा था शुभम

मृतक मेजर के घर में उसकी एक छोटी बहन निधि सैनी एक बड़ा भाई तुषार सैनी है। मृतक मेजर के दोनों भाई बहन सिविल सर्विस की तैयारी कर रहे हैं। परिवार के तीनों सदस्य अभी अविवाहित हैं, जिनमें शुभम सबसे प्यारा था। माता-पिता सहित सभी परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। देर रात तक मृतक के घर पर सांत्वना देने वाले लोगों का जमावड़ा लगा हुआ था। कई साल से मेजर का परिवार रोहटा रोड स्थित सरस्वती विहार में रह रहा है। उसके पिता भी आर्मी में सूबेदार के पद से सेवानिवृत्त है। पूर्व विधायक जितेंद्र सतवाई और हिन्दू महासंघ के अध्यक्ष मांगे शर्मा, डॉ विकास खटीक, अंकित राठी, डेविड आदि ने घटना की सूचना मिलने पर शोक व्यक्त किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें