फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maithili Thakur: मैथिली ने अमर उजाला से साझा किया कामयाबी का राज, ऐसा है बिहार से दिल्ली तक का सफर

Wed, 08 Jun 2022 12:40 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

मेरठ के नौचंदी मेले में पहुंचीं मैथिली ठाकुर ने अमर उजाला से अपनी सफलता का राज साझा किया। पढ़िए कैसा है बिहार से दिल्ली तक का सफर।
विज्ञापन
नौचंदी मेले में पहुंचीं मैथिली ठाकुर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कला किसी उम्र की मोहताज नहीं होती। फेसबुक पर 10 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स, यूट्यूब पर चार मिलियन सब्सक्राइबर्स और अपनी बुलंद आवाज से लाखों दिलों पर राज करने वाली मैथिली ठाकुर मंगलवार को मेरठ पहुंचीं। उन्होंने नौचंदी मेले में अपनी आवाज का जादू चलाया। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने बिहार से दिल्ली तक के सफर पर दिल खोलकर बात की। उन्होंने कहा कि अगर मंजिल तय है तो सफर आसान हो जाता है।

विज्ञापन


मैथिली ठाकुर ने जो 21 वर्ष की आयु में मुकाम हासिल किया वह किसी भी कलाकार के लिए गर्व की बात है। मैथिली ने बताया कि पहली बार उन्होंने नौ वर्ष की आयु में स्टेज पर पालम में प्रस्तुति दी। वह पिता और भाइयों को अपना आदर्श मानती हैं। उन्होंने राशिद खान और किशोरी से भी बहुत कुछ सीखा। मैथिली ने बताया कि पिता और दादा भी गीत गाते थे। उन्हें से वह भी सीखने लगीं। 

उन्होंने बताया कि रियलिटी शो में पहचान बनाने के बाद सोशल मीडिया पर उन्होंने अपनी एक नई दुनिया बनाई है। उन्होंने भोजपुरी, कजरी, बॉलीवुड और पारंपरिक लोकगीत गाए हैं। सितारों से सजा हंसी है आसमां या रब्बा 2016 में मैथिली की एलबम देश ही नहीं, दुनिया भर के संगीत प्रेमियों ने पसंद की। भागवत गीता, राम सीता विवाह की भी एलबम मैथिली के द्वारा निकाली गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Gupta Brothers Arrested: राशन की दुकान से निकलकर गुप्ता बंधुओं ने साउथ अफ्रीका में खड़ा किया साम्राज्य, अब मंडराया ये खतरा
विज्ञापन


2022 में मैथिली ने शिव तांडव स्त्रोत, छोटी सी मेरी पार्वती, आजु मिथिला नगरिया नहल सखियां आदि को अपनी आवाज दी। मैथिली ने कहा कि स्वयं पर ईश्वर की कृपा मानती हूं कि मुझे ऐसा परिवार मिला। शहर के युवा प्रेमियों को संदेश दिया कि अगर आप दृढ़ संकल्प के साथ कोई कार्य करते हैं तो आपकी जीत निश्चित है। कार्यक्रम में पिता रमेश ठाकुर, भाई आयाची और भाई ऋषभ भी पहुंचे।

यह भी पढ़ें: UP: भीषण गर्मी से हाल-बेहाल, पंखे दे रहे गर्म हवा, झुलसा रही लू, इस तारीख के बाद मिलेगी राहत 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें